google.com, pub-7060990374677024, DIRECT, f08c47fec0942fa0 कोविड हेतु निर्धारित नियम व कानूनों का उल्लंघन करने पर लोधीपुरा स्थित संजय क्लीनिक को किया सील
Type Here to Get Search Results !

कोविड हेतु निर्धारित नियम व कानूनों का उल्लंघन करने पर लोधीपुरा स्थित संजय क्लीनिक को किया सील

 


(बुरहानपुर से शेख शोहेब) बुरहानपुर जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा सख्ती के साथ कार्यवाही की जा रही हैं। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री के.आर.बडोले ने जानकारी देते हुए बताया कि 6-7 दिन पहले हुजैफा पिता शोएब हुसैन को सर्दी-खाँसी के लक्षण होने पर उनके द्वारा स्थानीय स्तर पर संजय एम हकीम से उपचार कराया गया। संजय हकीम के द्वारा उनका घर पर ही 4-5 दिन उपचार किया गया।




कोविड संबंधित लक्षण होने पर भी डॉक्टर्स से सलाह ना लेने, ना ही कोविड की जांच करायी गयी। स्थिति बिगड़ने पर शासकीय अस्पताल में दो दिन पहले ही उन्हें भर्ती कराया गया। जहां उनकी मृत्यु हो गयी।
शासन द्वारा कोविड-19 हेतु निर्धारित नियम व कानूनों का उल्लंघन करने पर लोधीपुरा स्थित संजय क्लीनिक को सहायक आयुक्त श्री सलीम खान तथा नायब तहसीलदार श्री पलकेश परमार द्वारा सील किया गया हैं।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Translate

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies