![]() |
शेफाली का पुराना घर, जहाँ हुआ था जन्म |
दानिश रज़ा खान बुरहानपुर। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा शिफाली ज़रीवाला का 42 वर्ष की उम्र में निधन हो गया, जिससे फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। "कांटा लगा" जैसे आइकॉनिक गाने से लोकप्रिय हुई शिफाली के निधन की खबर से उनके फैंस बेहद दुखी हैं।
इस बीच शिफाली ज़रीवाला का मध्यप्रदेश के बुरहानपुर से जुड़ाव भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, उनका जन्म बुरहानपुर के जड़ीया वाड़ी क्षेत्र में हुआ था। उनके पिता एक बैंक अधिकारी थे और बुरहानपुर में पदस्थ थे। बाद में उनका ट्रांसफर मुंबई हो गया और परिवार वहीं बस गया। और उन्होंने अपना मकान बेच कर मुंबई चले गए स्थानीय निवासियों के अनुसार, शिफाली बचपन में उनके बीच खेला करती थीं। आज उनके अचानक निधन से न सिर्फ मुंबई, बल्कि बुरहानपुर के लोग भी गमगीन हैं, जहां उनकी बचपन की यादें बसी हैं।