google.com, pub-7060990374677024, DIRECT, f08c47fec0942fa0 शोक मे डूबी फ़िल्म सिटी - मशहूर अभिनेता का हुवा निधन
Type Here to Get Search Results !

शोक मे डूबी फ़िल्म सिटी - मशहूर अभिनेता का हुवा निधन

(मुंबई. महाराष्ट्र)10 अक्टूबर:- फ़िल्म सिटी को लगा फिर एक बड़ा शोक कन्नड़ अभिनेता सत्यजीत का रविवार (10 अक्टूबर) की तड़के बेंगलुरु के बॉरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल में निधन हो गया है। वह 72 वर्ष के थे। वेटरन एक्टर सत्यजीत उम्र से संबंधित कई बीमारियों से पीड़ित थे। इस हफ्ते की शुरुआत में सत्यजीत को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। वह कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। सत्यजीत का एक पैर भी गैंगरीन के कारण काट दिया गया था। थिएटर से अपनी एक्टिंग की शुरुआत करने वाले सत्यजीत ने 600 से अधिक फिल्मों में काम किया है।

जानिए कौन थे कन्नड़ अभिनेता सत्यजीत?
अभिनेता सत्यजीत का बचपन में नाम सैयद निजामुद्दीन था। अपनी आजीविका चलाने के लिए शुरुआत में वह बस ड्राइव करते थे। जिसके बाद एक्टिंग के सपनों को पूरा करने के लिए वह सक्रिय रूप से थिएटर में हिस्सा लेने लगे। अपने फिल्मी करियर में सत्यजीत ने 600 से अधिक फिल्मों में काम किया है।

2000 के दशक की शुरुआत तक सत्यजीत कन्नड़ फिल्मों में खलनायक और सपोर्टिंग रोल करने वाले सबसे अधिक डिमांड वाले अभिनेता था। उनकी कुछ लोकप्रिय फिल्में 'शिव मेच्चिदा कन्नप्पा' (1988), 'चित्रदा प्रेमंजलि', 'पुतनंज' (1995), और 'आप्थमित्र' (2004) हैं।

सत्यजीत ने अपनी अधिकांश फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाई है, जिसके लिए उनको कई अवॉर्ड भी मिले हैं। तबीयत खराब होने के कारण वह कई सालों तक एक्टिंग से दूर रहे थे।

अभिनेता सत्यजीत फरवरी 2021 में उस वक्त चर्चा में आए थे, जब उनकी बेटी ने उन पर पैसे के लिए परेशान करने का आरोप लगाया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Translate

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies