google.com, pub-7060990374677024, DIRECT, f08c47fec0942fa0 बालिका वधु से 6 महीने मे 400 लोगो ने किया रेप
Type Here to Get Search Results !

बालिका वधु से 6 महीने मे 400 लोगो ने किया रेप

इसी ही खबर देखने को लिए हमारे साथ बने रहे 

 महाराष्ट्र के बीड जिले में एक नाबालिग किशोरी के साथ पिछले छह महीने के दौरान 400 लोगों के रेप करने की जघन्य घटना सामने आई है। पीड़ित नाबालिग की उम्र 16 साल है और उसकी शादी बचपन में ही कर दी गई थी। इस बालिका वधू का यौन शोषण करने वालों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल पाया गया है, जिसने बच्ची के शिकायत लिखवाने के लिए आने पर उससे रेप किया। बीड के पुलिस अधीक्षक राजा रामासामी ने रविवार को इस जघन्य अपराध की पुष्टि की और बताया कि तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दो महीने की गर्भवती है पीड़ित किशोरी

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित किशोरी दो महीने की गर्भवती है। उसने किसी तरह रेप के इस जाल से निकलकर पूरी घटना की जानकारी दी। उसकी शिकायत के आधार पर बाल विवाह कानून, रेप, यौन उत्पीड़न और प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों के खिलाफ भी जांच की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

8 महीने पहले हुई शादी, पति की मार से बचने को भागी थी घर से

एसपी के मुताबिक, पीड़ित किशोरी की मां का निधन करीब दो साल पहले हो गया था। उसके पिता ने करीब 8 महीने पहले उसकी शादी कर दी। लेकिन उसका पति और सास-ससुर उसके साथ दहेज नहीं लाने को लेकर मारपीट करते थे। मारपीट से बचने को अपने पिता के पास आने के लिए वह करीब छह महीने पहले ससुराल से भाग निकली थी।

पिता ने घर में नहीं घुसने दिया, बस स्टैंड पर मांगी भीख

चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि पिता ने उसे घर में नहीं घुसने दिया। इसके बाद वह बीड जिले के अंबाजोगई में बस स्टैंड पर भीख मांगने लगी। यहीं से उसके यौन शोषण की शुरुआत हुई। उसने कमेटी से कहा कि उसके साथ 400 से ज्यादा लोगों ने रेप किया। वह कई बार इसकी शिकायत लेकर अंबाजोगई पुलिस स्टेशन गई, लेकिन पुलिस ने भी उसकी शिकायत दर्ज नहीं की। उल्टा एक पुलिसकर्मी ने भी उसके साथ रेप किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Translate

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies