![]() |
डॉ. वासिफ़ यार, संयोजक |
दानिश रज़ा खान बुरहानपुर। बुरहानपुर की ऐतिहासिक धरती एक बार फिर सांस्कृतिक गौरव का साक्षी बनने जा रही है। 10 जून 2025 को शहज़ादा आसिफ़ ख़ान द्वारा प्रस्तुत मुमताज़ महल महोत्सव 2025 का आयोजन शहर में ऐतिहासिक और आध्यात्मिक वातावरण में किया जाएगा। यह आयोजन न केवल मुमताज़ महल की स्मृति को समर्पित है, बल्कि भारत की बहुलतावादी सांस्कृतिक परंपरा का भी उत्सव है।
महोत्सव की शुरुआत मैक्रो विज़न अकैडमी में विद्वानों की संगोष्ठी से होगी, जिसमें साहित्य, इतिहास और विरासत के मुद्दों पर विमर्श होगा। इसके बाद अहुख़ाना ज़ैनाबाद में मुमताज़ की समाधि स्थल पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, और फिर राजा जय सिंह की छतरी पर सामूहिक एकता प्रार्थना आयोजित की जाएगी।
रात्रि में गुलमोहर मार्केट में मुशायरा और कवि सम्मेलन होगा, जिसमें देश-विदेश के नामचीन कवि और लेखक शिरकत करेंगे। लगभग 25,000 दर्शकों की उपस्थिति वाले इस आयोजन में बुरहानपुर एक बार फिर अपने सांस्कृतिक वैभव से देश का ध्यान आकर्षित करेगा।