google.com, pub-7060990374677024, DIRECT, f08c47fec0942fa0 कल बुरहानपुर आएंगे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान
Type Here to Get Search Results !

कल बुरहानपुर आएंगे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान


- स्व. सांसद नंदकुमारसिंह चौहान की 69वीं जन्म जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल
बुरहानपुर। निमाड़ के जननायक स्व. सांसद नंदकुमारसिंह चौहान की जन्म जयंती पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 08 सितंबर को बुरहानपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। वह दोपहर दो बजे स्व. सांसद नंदकुमारसिंह चौहान के गृह ग्राम शाहपुर पहुंचेंगे। जहां मंगल भवन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने बताया कि स्व. नंदु भैया की जन्म जयंती पर पार्टी की ओर से शाहपुर मंगल भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें खंडवा संसदीय क्षेत्र के सभी भाजपा विधायक, पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने बताया स्व. नंदु भैया को उनके जिस खेत में मुखाग्नि दी गई थी वहां समाधि तैयार की गई है। जिसका काम अंतिम चरण में है। सीएम नंदु भैया की समाधि पर भी जाएंगे। श्री नंदु भैया का जन्म 8 सितंबर 1952 को हुआ था। यह उनकी 69वीं जन्म जयंती है। जिस पर जिले सहित निमाड़ के भाजपा नेता, कार्यकर्ता, मंत्री आदि शामिल होने आएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Translate

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies