बुरहानपुर ब्यूरो :- दानिश रज़ा खान :- भारतीय जनता पार्टी के डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल में महिला मोर्चा द्वारा कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम इन्दिरा कॉलोनी स्थित हरसिध्दी माता मंदिर में किया गया। यहां 101 कन्याओं का पूजन कर चुनरी, फल और उपहार भेंट किये गए। कार्यक्रम में जिला चुनाव प्रभारी श्री आलोक शर्मा, जिला संगठन चुनाव प्रभारी इकबालसिंह गांधी ने कन्या पूजन किया। इस दौरान श्री गाँधी ने कहा कि हिंदू धर्म में कन्या पूजन का महत्व बेहद अत्याधिक है। दरअसल, छोटी कन्याओं को मां का स्वरूप माना जाता है। अपने सनातन धर्म में कन्याओं को मां का साक्षात स्वरूप माना जाता है।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विनोद पाटील, पुर्व महापौर माधुरी पटेल, प्रवीण शहाणे, पुजा शहाणे, पुजा नागड़ा, नन्दा पाटिल, जयश्री ज्ञानेश्वर पाटील, करूणा भट्ट, प्रगती सिरपुरकर, वंदना राठौर, किरण रायकवार, गगन कुलकर्णी, संभाजी सगरे, यतिन लोडाया, उमा कपूर, साधना पवार, अंजली गढ़े, सुधा चौकसे, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बुरहानपुर नेपानगर मंडल आईटी सोशल मीडिया की बैठक संपन्न
बुरहानपुर। खंडवा लोकसभा उपचुनाव की दृष्टि से 10 मंडल के मंडल प्रभारी और सह प्रभारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश कार्यालय से प्राप्त मार्गदर्शन एवं बूथ स्तर तक आईटी सोशल मीडिया की शेष इकाई को गठन कर सूची प्रदेश कार्यालय को भेजने संबंधित चर्चा हुई। चुनाव प्रभारी श्री इकबालसिंहजी गांधी ने जीत का मंत्र दिया। आईटी सोशल मीडिया के योद्धाओं को करणी कार्य से अवगत कराया। ट्यूटर, व्हाट्सएप, नमो एप्स एवं फेसबुक सहित अन्य सोशल साइट्स पर कार्य संचालन को लेकर जिला सोशल मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ठाकुर का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बुरहानपुर मंडल प्रभारी चंद्रेश भाले, नेपानगर विनोद तिवारी एवं पूर्व जिला संयोजक आईटी सोशल मीडिया अभिषेक जैन जी का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
विपक्षियों द्वारा जो विरोधी कंटेंट चलाया जाए उसका पुरजोर तरीके से जवाब देना एवं अपने क्षेत्र की बात को फेसबुक व्हाट्सएप टि्वटर पर चलाना। इस संबंध में भी चर्चा हुई। अगली बैठक में सभी मंडल प्रभारी और सह प्रभारी अपने बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सूची लेकर उपस्थित होंगे। इस विषय पर भी विचार किया गया। प्रदेश कार्यालय से प्राप्त सोशल विषयों को भी अपने व्हाट्सएप, फेसबुक ग्रुप में चलाने हेतु कार्य के लिए सभी को अवगत कराया गया।