google.com, pub-7060990374677024, DIRECT, f08c47fec0942fa0 नहीं रहे फ़िल्म सिटी के मशहूर अभिनेता 500 से कई ज़्यादा फिल्मो मे किया था काम
Type Here to Get Search Results !

नहीं रहे फ़िल्म सिटी के मशहूर अभिनेता 500 से कई ज़्यादा फिल्मो मे किया था काम

11 अक्टूबर: मलयालम फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता नेदुमुदी वेणु का निधन हो गया है। वह 73 साल के थे। तबीयत बिगड़ने के बाद उनको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और सोमवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि हाल ही में वह कोरोना संक्रमण से उबरे थे। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी।

नेदुमुदी वेणु की तबीयत रविवार को बिगड़ी थी। उन्होंने बेचैनी की शिकायत की जिसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल आने के बाद तबीयत में सुधार ना होने पर उनको आईसीयू में शिफ्ट किया गया। सोमवार को उनका निधन हो गया। उनके निधन पर मलायालम, तमिल, तेलुगु फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने गम का इजहार किया है।

पत्रकारिता से फिल्मों में आए थे वेणु

नेदुमुदी वेणु ने पढ़ाई के बाद पत्रकारिता में हाथ आजमाया था। इसके बाद वो थियेटर और फिल्मों की तरफ आए। नेदुमुदी वेणु ने 1978 में निर्देशक जी अरविंदन की फिल्म 'थंबू' से मॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और हर तरह के रोल अदा किए। उनको अपने काम के लिए तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और छह राज्य फिल्म पुरस्कारों मिले। वेणु ने 'चौराहें' नाम की अंग्रेजी फिल्म में भी अभिनय किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Translate

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies