![]() |
मुहर्रम पर्व को लेकर पुलिस व प्रशासन की बैठक ! |
दानिश रज़ा खान बुरहानपुर। बुरहानपुर में गुरुवार को चांद दिखाई देने के साथ ही शुक्रवार से मुस्लिम समाज का नया साल और 10 दिवसीय पर्व मोहर्रम आरंभ हो गया। इस अवसर पर शहर में विभिन्न धार्मिक गतिविधियों और ताजिया जुलूसों को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
मोहर्रम के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम और कोतवाली में नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतरसिंह कनेश, नायब तहसीलदार राजेंद्र चौहान व थाना प्रभारी सीताराम सोलंकी की उपस्थिति में आयोजकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई।
बैठक में जुलूस मार्ग, समय-सीमा, ध्वनि नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष चर्चा हुई। सीएसपी गौरव पाटिल ने सभी आयोजनों को शासन प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार करने की अपील की। साथ ही अफवाहों से बचने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने का भी आग्रह किया गया। प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक इंतज़ाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं ताकि मोहर्रम का पर्व सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न हो।