google.com, pub-7060990374677024, DIRECT, f08c47fec0942fa0 बुरहानपुर में रिंकू टॉक दोबारा शहर कांग्रेस अध्यक्ष बने, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
Type Here to Get Search Results !

बुरहानपुर में रिंकू टॉक दोबारा शहर कांग्रेस अध्यक्ष बने, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर


दानिश रज़ा खान बुरहानपुर, मध्यप्रदेश कांग्रेस ने एक बार फिर रिंकू टॉक पर भरोसा जताते हुए उन्हें बुरहानपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले भी रिंकू टॉक शहर कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं और संगठन को सक्रिय करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके दोबारा अध्यक्ष बनने के फैसले से कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है और लगातार उन्हें शुभकामनाएँ व बधाइयाँ दी जा रही हैं।


राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार कांग्रेस नेतृत्व किसी नए चेहरे को मौका देगा, क्योंकि अध्यक्ष पद की दौड़ में कई नाम सामने थे। लेकिन अंततः पार्टी ने एक बार फिर रिंकू टॉक को ही प्राथमिकता दी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस की हालिया आंदोलनों और जनसंपर्क कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए यह निर्णय अपेक्षित था।


अध्यक्ष पद की दौड़ में कई दावेदारों के बीच प्रतिस्पर्धा और आंतरिक मतभेद भी थे, मगर रिंकू टॉक के चयन के साथ ही सारी अटकलों पर विराम लग गया है। अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और माना जा रहा है कि आने वाले समय में बुरहानपुर की राजनीति और भी गर्म हो सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Translate

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies