दानिश रज़ा खान बुरहानपुर। होली पर्व को लेकर शहर के बाजार पूरी तरह सज चुके हैं और हर ओर रंग, गुलाल व पिचकारी की बहार नजर आ रही है। इस बार बाजार में देश के प्रधानमंत्री के मुखौटे और “मोदी पिचकारी” खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। बच्चों और युवाओं में इन उत्पादों को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
दुकानदारों का कहना है कि मोदी थीम वाले मुखौटे और पिचकारी की मांग उम्मीद से ज्यादा बढ़ गई है, जिसके चलते कई दुकानों पर स्टॉक की कमी हो गई है। ग्राहकों द्वारा इन वस्तुओं की लगातार पूछताछ की जा रही है।
इसके साथ ही बाजार में “ऑपरेशन सिंधुर” थीम पर आधारित खिलौना राइफल और अन्य सामग्री की भी बिक्री हो रही है। होली के मद्देनजर बाजार में रौनक चरम पर है और व्यापारी अच्छे कारोबार की उम्मीद जता रहे हैं।






