दानिश रज़ा खान बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में युवक कांग्रेस के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। अर्जुन जंगले को जिला अध्यक्ष और देवेश्वर ठाकुर को विधानसभा अध्यक्ष चुना गया है। बताया जा रहा है कि ठाकुर ग्रुप ने एक बार फिर बाजी मारी है, क्योंकि दोनों विजेता ठाकुर ग्रुप के हैं।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद दोनों नेताओं और उनके समर्थकों में खुशी की लहर देखने को मिली। हालांकि देवेश्वर ठाकुर के लिए यह जीत आसान नहीं थी। कुछ दिन पहले उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी नज़ीर अंसारी पर एक निजी स्कूल में फर्जी वोटिंग करवाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्हें नोटिस भी मिला था, जो अगले दिन ही वापस हो गया।
अब सभी की नज़रें हारे हुए प्रत्याशियों की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं। यह जीत बुरहानपुर की युवा राजनीति में ठाकुर ग्रुप की पकड़ को और मजबूत करती है, लेकिन आगे ओर मज़बूत होती है या नहीं यह समय बताएगा






