बुरहानपुर पहुंचे मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक फेज़ मुहम्मद खान ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया, जिसमे उन्होंने भारत को सबसे सुरक्षित और धर्मनिरपेक्ष देश बताया। उन्होंने कहा कि भारत सभी धर्मों के त्योहार सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए जाते हैं
बुरहानपुर में जनगणना 2027 के प्रथम चरण हेतु नगर निगम में तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। जिसमे प्रोजेक्टर के माध्यम से फील्ड ट्रेनर्स को मोबाइल ऐप, मकान सूचीकरण, एचएलओ फॉर्म और डिजिटल डेटा संकलन की प्रक्रिया सिखाई जा रही है।
बुरहानपुर में अप्रैल के प्रथम कार्यदिवस पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में अधिकारियों-कर्मचारियों ने राष्ट्रगान जन-गण-मन और वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ, जिससे एकता, अनुशासन और देशभक्ति का संदेश दिया गया।
बुरहानपुर के शाहपुर मे सांदीपनि विद्यालय में “स्कूल चलें हम” अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव आयोजित हुआ। विधायक और कलेक्टर ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया, नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत किया तथा बालिकाओं को साइकिल व निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें वितरित की गईं
बुरहानपुर के शाहपुर में स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत सूखा कचरा प्रसंस्करण इकाई का विधायक व कलेक्टर ने निरीक्षण किया। डोर-टू-डोर कलेक्शन, कचरा पृथक्करण और कम्पोस्टिंग कार्यों की सराहना करते हुए स्वच्छता रैंकिंग सुधारने के निर्देश दिए।






