बुरहानपुर में 1 अप्रैल से ई-विकास प्रणाली लागू, अब किसानों को ई-टोकन के माध्यम से ही उर्वरक मिलेगा। जिला स्तरीय प्रशिक्षण में अधिकारियों को डिजिटल वितरण प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
बुरहानपुर नगर निगम का 3 अरब 49 करोड़ 52 लाख रुपये का बजट महापौर ने डिजिटल माध्यम से प्रस्तुत किया। बजट में 3.93 लाख की बचत दर्शाते हुए विकास कार्यों पर जोर दिया गया।
बुरहानपुर के सरोला फाटा दरियापुर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग घायल हुए। जिनको डायल-112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जिससे घायलों को समय पर सही उपचार मिला।
बुरहानपुर SP देवेंद्र पाटीदार ने थाना शाहपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कॉन्फ्रेंस हॉल का फीता काटकर शुभारंभ किया। हॉल में बैठक, प्रशिक्षण और कानून-व्यवस्था समीक्षा होगी।
बुरहानपुर मे प्राचीन श्री इच्छुश्वर हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती पर हजारों श्रद्धालु उमड़े। जहाँ विशेष पूजन, आरती हुई वही सुरक्षा के इंतजाम रहे, वही सुबहा से भक्तो का आना जाना रहा
बुरहानपुर में भाजपा 6 अप्रैल को स्थापना दिवस बूथ स्तर तक मनाएगी। जिला प्रभारी क्षितिज भट्ट ने कार्यालय भूमिपूजन और घर-घर पार्टी ध्वज फहराने की जानकारी दी।
हनुमान जन्मोत्सव पर बुरहानपुर में इलेक्ट्रोपैथी डॉक्टरों ने अनोखी पहल करते हुए जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया। सामूहिक रक्तदान से 35 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। जिसमे सभी डॉक्टरो ने ब्लड डोनेट किया
बुरहानपुर में प्रोफेसर बृजमोहन मिश्रा इंस्टिट्यूट में 17वीं लैम्प लाइटिंग सेरेमनी व मेंस्ट्रुअल हेल्थ वर्कशॉप आयोजित हुई। नर्सिंग छात्राओं ने शपथ ली, वही मेंस्ट्रुअल कप व पीरियड हेल्थ पर छात्रों को जागरूक किया गया






