google.com, pub-7060990374677024, DIRECT, f08c47fec0942fa0 बुरहानपुर में युवक की हत्या से सनसनी, ताप्ती किनारे जमीन में दफन मिला शव
Type Here to Get Search Results !

बुरहानपुर में युवक की हत्या से सनसनी, ताप्ती किनारे जमीन में दफन मिला शव


बुरहानपुर। जिले के बड़वाड़ टेकरी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान चेतन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार हत्या के बाद युवक के शव को ताप्ती नदी किनारे श्मशान घाट की जमीन में गाड़ दिया गया था। मामले की सूचना मिलते ही शिकारपुरा थाना पुलिस हरकत में आई और मृतक के दो दोस्तों को अभिरक्षा में लिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी नाबालिग हैं। उनकी निशानदेही पर सीएसपी गौरव पाटिल के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और जमीन खोदकर शव बाहर निकलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस बल तैनात किया गया। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Translate

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies