सागर जिले में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी करते हुए प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर की। इस अवसर पर उन्होंने 190 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया तथा बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को स्कूटी भी प्रदान की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने झांसी की रानी की वीरता का उल्लेख करते हुए महिलाओं के योगदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल देश के लिए स्वर्णिम काल रहा है, जिसमें गरीबों, महिलाओं और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू की गईं।
सीएम ने कहा कि लाड़ली बहना योजना तीसरे वर्ष में प्रवेश कर चुकी है और सरकार अपने वादों को लगातार पूरा कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए महिलाओं के अधिकारों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर सवाल भी उठाए। साथ ही क्षेत्र के लिए कई विकास परियोजनाओं और नई घोषणाओं की भी सौगात दी।
#mpnews #trending #viral #cmmohanyadaw #newsphoto






