बुरहानपुर। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को SDM अजमेर सिंह गोड़ ने अनोखी पहल करते हुए साइकिल से वार्ड 10 चाचा फकीर चंद पहुंचकर SIR कार्यों का निरीक्षण किया।
SDM ने मौके पर चल रहे घर-घर सत्यापन कार्य का जायजा लिया और नियुक्त BLOs से चर्चा करते हुए प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि गणना प्रपत्र का वितरण और मतदाता सत्यापन कार्य समय पर और पूर्ण सटीकता के साथ किया जाए।






