दानिश रज़ा खान बुरहानपुर। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को अपर कलेक्टर वीर सिंह ने मोहम्मदपुरा के गोविंदपुरम व सलीम कॉलोनी पहुंचकर SIR कार्यों का निरीक्षण किया।
ADM वीर सिंह चौहान ने मौके पर चल रहे घर-घर सत्यापन कार्य का जायजा लिया और नियुक्त BLOs से चर्चा करते हुए प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि गणना प्रपत्र का वितरण और मतदाता सत्यापन कार्य समय पर और पूर्ण सटीकता के साथ किया जाए।
अपर कलेक्टर वीर सिंह चौहान ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उन्हें SIR प्रक्रिया के महत्व से अवगत कराया और सहयोग करने की अपील की।






