बुरहानपुर में आंधी-तूफान से प्रभावित गांवों का दौरा कर विधायक अर्चना चिटनिस ने फसलों के नुकसान का निरीक्षण किया। प्रशासन को त्वरित सर्वे कर मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए, किसानों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
बुरहानपुर में वयस्क मादा बाघिन की मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया। टीम ने पंचनामा और पोस्टमार्टम कर सैंपल जांच हेतु भेजे है, जबकि मामले की गंभीरता से जांच जारी है।
छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर बुरहानपुर में जिला कांग्रेस कमेटी ने शिकारपुरा स्थित जीजामाता व शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्ष रिंकू टॉक सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बुरहानपुर के शाहपुर क्षेत्र के कई गांवों में आंधी-तूफान व ओलावृष्टि से फसल नुकसान का पूर्व विधायक रविंद्र महाजन ने खेतों में पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही सरकार से मांग की है की किसानों को सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाया जाए।
बुरहानपुर में BJP मंडल प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य सत्ता नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग का कल्याण है। प्रशिक्षण से संगठन और विचारधारा मजबूत होती है।
खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर बुरहानपुर, नेपानगर व खंडवा में प्रमुख ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग रखी। रेल मंत्री ने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया।
बुरहानपुर पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 73.62 करोड़ रुपये राजस्व अर्जित किया। यह पिछले वर्ष से 12.78 प्रतिशत अधिक है, जबकि 7,407 दस्तावेज पंजीबद्ध किए गए।
बुरहानपुर का नवलसिंह सहकारी शक्कर कारखाना अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 में उत्कृष्ट औद्योगिक प्रदर्शन पर पुनः सम्मानित हुआ। पिराई सत्र 2025-26 में 1.78 लाख मीट्रिक टन गन्ना क्रशिंग कर 11.06 प्रतिशत रिकवरी दर्ज की गई।
बुरहानपुर जिले में 1 अप्रैल से चना खरीदी शुरू हुई। तीन मंडी स्तरीय केंद्रों पर टोकन प्रणाली के तहत उपार्जन जारी है, पहले दिन 8 टोकन बुक हुए, जबकि 3 किसानों ने उपज बेची है।
बुरहानपुर के शाहपुर क्षेत्र में ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद होने पर कांग्रेस नेता खेतों में पहुंचे। कांग्रेस नेता अजय रघुवंशी ने किसानों को हिम्मत बंधाते हुए ड्रोन सर्वे कर शीघ्र मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की है।
बुरहानपुर के शनवारा चर्च में गुड फ्राइडे श्रद्धा के साथ मनाया गया। ईसाई समुदाय ने विशेष प्रार्थना कर ईसा मसीह के बलिदान को याद किया, शांति और भाईचारे का संदेश दिया।






