google.com, pub-7060990374677024, DIRECT, f08c47fec0942fa0 एमपी में जल्द लागू होगी UCC, जनता से सुझाव मांग रहे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Type Here to Get Search Results !

एमपी में जल्द लागू होगी UCC, जनता से सुझाव मांग रहे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव



भोपाल। मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यूसीसी को लेकर एक समिति का गठन किया जा चुका है, जो विभिन्न जिलों में जाकर अलग-अलग धर्मों और समुदायों के लोगों से सुझाव एकत्र कर रही है। उन्होंने जनता से भी अपील की है कि वे वेबसाइट के माध्यम से अपने सुझाव साझा करें।


मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में पारिवारिक, सामाजिक और वैधानिक मामलों में अलग-अलग व्यवस्थाओं की बजाय समान नागरिक संहिता की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड, गुजरात और असम जैसे राज्यों ने इस दिशा में कदम बढ़ाए हैं और मध्यप्रदेश भी जल्द यूसीसी लागू करेगा।


डॉ. यादव ने बताया कि सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश के नेतृत्व में गठित समिति सभी सुझावों का अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। इसके आधार पर प्रदेश में यूसीसी लागू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Translate

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies