google.com, pub-7060990374677024, DIRECT, f08c47fec0942fa0 नीति आयोग की बैठक में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव, विकसित भारत में मध्यप्रदेश की भूमिका बताई
Type Here to Get Search Results !

नीति आयोग की बैठक में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव, विकसित भारत में मध्यप्रदेश की भूमिका बताई


भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को लेकर केंद्र और राज्यों के समन्वित विकास पर चर्चा हुई।


बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश में सुशासन, समावेशी विकास, नवाचार और जनकल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने निर्धारित समय से पहले नक्सलवाद पर प्रभावी नियंत्रण हासिल किया है और अब प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। उन्होंने बहनों-बेटियों के सशक्तिकरण, कृषक कल्याण, आयुष्मान योजना, आरोग्य मंदिरों, कौशल विकास और नए मेडिकल कॉलेजों की उपलब्धियां भी साझा कीं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि धार में देश का पहला पीएम मित्र पार्क स्थापित किया गया है। बैठक में रोजगार, उद्यमिता, स्वास्थ्य, पोषण, कौशल विकास और समान अवसर जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी व्यापक विचार-विमर्श किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Translate

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies