भोपाल। भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने SAFF वुमेन चैंपियनशिप-2026 का खिताब जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। गोवा में आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
इस शानदार जीत पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय महिला टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता देश की बेटियों के साहस, प्रतिभा और टीम भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह विजय खेल जगत में प्रेरणा का नया अध्याय लिखेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम को शुभकामनाएं दी हैं। पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 गोल दागे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई।






