दानिश रज़ा खान बुरहानपुर। बुरहानपुर में निर्वाचन प्रक्रिया को और पारदर्शी व सशक्त बनाने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 की तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। बुरहानपुर में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्ष सिंह की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली से प्राप्त निर्देशों के तहत निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि यह पुनरीक्षण लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत हर मतदाता के लिए विशेष गणना प्रपत्र तैयार किए जाएंगे, जिन्हें बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर वितरित किया जाएगा। बीएलओ मृत, स्थानांतरित या दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं की पहचान करेंगे। इसके साथ ही 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक बीएलओ का प्रशिक्षण होगा, जबकि 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक सर्वे कार्य किया जाएगा। ड्राफ्ट रोल 9 दिसंबर को जारी होगा और अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा। बैठक में अपर कलेक्टर वीर सिंह चौहान और डिप्टी कलेक्टर राजेश पाटीदार भी उपस्थित रहे।
SIR 2025 : बुरहानपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण की शुरुआत, शुद्ध मतदाता सूची से मजबूत होगा लोकतंत्र
नवंबर 01, 2025
0






