दानिश रज़ा खान बुरहानपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 4 नवंबर से बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित करेंगे और मतदाताओं से संबंधित जानकारी एकत्र करेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्ष सिंह के निर्देशानुसार बीएलओ को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया है। उन्हें मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन और मैपिंग जैसी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में BLO ऐप और डिजिटल उपकरणों के उपयोग पर विशेष जोर दिया गया, ताकि डेटा अपलोडिंग और सत्यापन पूरी तरह पारदर्शी हो। जिले में 654 बीएलओ (नेपानगर में 306 और बुरहानपुर में 348) को नियुक्त किया गया है। यह अभियान 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगा, जबकि प्रारूप मतदाता सूची 9 दिसंबर को जारी की जाएगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को होगा।
4 नवंबर से शुरू होगा मतदाता गणना अभियान, जिले में 654 बीएलओ करेंगे घर-घर सर्वे
नवंबर 04, 2025
0






